नहर टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों में मचा हड़कंप
मुजफ्फर नगर, मई 13 -- बुढ़ाना गांव कुरालसी से विज्ञाना की ओर जाने वाली चौगामा नहर का माइनर रजवाहा मंगलवार को अचानक टूट गया, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया और दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। सूचना मिलने पर विभागीय कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद टूटी पटरी की मरम्मत कर पानी का बहाव रोका।
फसल का नुकसान नहर टूटने के बाद तेज बहाव का पानी खेतों में फैल गया। कई स्थानों पर गन्ने की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई। खेतों में चारों ओर पानी भरने से किसानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांव विज्ञाना निवासी किसान अख्तर ने बताया कि मेहनत और खर्च से तैयार की गई गन्ने की फसल देखते ही देखते बर्बाद हो गई। अन्य प्रभावित किसानों अकबर, मुन्फेत, सऊद, राशिद, जुल्फिकार, शकुरा, जमील आदि ने भी गहरी निराशा जताई। किसानों का कहना है कि गे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.