गंगापार, जनवरी 2 -- भदरी से मेंडारा तक जाने वाली नहर बीती रात अचानक टूट जाने से मटियारा और मिर्जहापुर गांव के बीच भारी तबाही मच गई। सुबह जब ग्रामीण नींद से जागे तो नहर का पानी खेतों में तेजी से फैलता देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही किसानों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल नहर विभाग को सूचना दी और स्वयं मोर्चा संभालते हुए टिन, मिट्टी से भरी बोरियां, बांस-बल्ली आदि के सहारे अस्थायी बांध बनाकर पानी के बहाव को रोकने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह पानी पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में गयादीन सेन, प्रवीण, गोपाल त्रिपाठी, सिद्ध गोपाल, हरिशंकर द्विवेदी, ललित, मोहन द्विवेदी, रामसूरत यादव, छोटे लाल याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.