चंदौली, जून 25 -- चकिया, हिंदुस्तान संवाद। चकिया क्षेत्र के केदलीपुरवा के पास पानी छूटते ही नहर टूट गई। इससे किसानों में काफी आक्रोश है। नहर के पक्की लाइनिंग में अनियमितता का आरोप लगाते हुए बुधवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त संगठन के तहसील महामंत्री धीरज कुमार श्रीवास्तव ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चंद्रप्रभा डिवीजन अंतर्गत ग्राम सभा गरला के केदलीपुरवा बस्ती के सामने नहर की पक्की लाइनिंग कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। आरोप है कि वर्ष 2025 में लगभग 600 मीटर क्षेत्र में कराए गए पक्के नहर निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। गरला मुख्य बस्ती के क्षेत्र में बनाई गई पक्की लाइनिंग की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है। बताया नहर में पानी छोड़े जाने पर केदलीपुरवा के पास नहर की पक्की लाइनिंग टूट गई, जिससे पानी का बहाव प...