गंगापार, अप्रैल 13 -- करछना थाना क्षेत्र में रविवार रात लूट की वारदात से दहशत फैल गई। शादी समारोह में जा रहे परिवार को निशाना बनाते हुए बाइक सवार उचक्कों ने महिला से पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है, जब कैथी गांव निवासी राशिद अपनी पत्नी और बेटी के साथ करेली में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे नहर कोठी के पास पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के हाथ से पर्स छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार पर्स में मोबाइल फोन के साथ कुछ आभूषण भी रखे थे। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश में जुटी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.