नहर के समीप मिला युवक का शव , पहचान में जुटी पुलिस
छपरा, जून 3 -- नगरा। खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत माया टोला नहर के समीप अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम ग्रामीणों ने नहर किनारे लगभग 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना खैरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का सहारा लिया। वहीं घटना की सूचना फॉरेंसिक टीम को भी दी गई। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए विभिन्न स्थानों से नमूने एकत्र किए। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.