गोंडा, मार्च 9 -- ​रामापुर। कटरा बाजार ब्लॉक क्षेत्र के पृथ्वी पुरवा गांव स्थित नहर के समीप लगभग आधा दर्जन गिद्ध देखे गए हैं। लुप्तप्राय हो चुके इन पक्षियों की मौजूदगी से स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रीय पशु चिकित्सक डॉ. श्याम के अनुसार, मवेशियों के उपचार में डाइक्लोफेनिक दवा के अत्यधिक प्रयोग के कारण इस क्षेत्र में गिद्धों की संख्या लगभग शून्य हो गई थी। ग्रामीण संजय पांडे हरीश मिश्रा व हृदय नारायण पांडे ने भी इन दुर्लभ पक्षियों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...