औरंगाबाद, जनवरी 21 -- गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के बुधई और अरंडा गांव के किसानों के बीच नहर के पानी की निकासी को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव बना हुआ था। भगवतीपुर माइनर से निकले पइन के ह्यूम पाइप को कुछ लोगों द्वारा मिट्टी से भरकर बंद कर देने से कई एकड़ में लगी रबी फसल जलमग्न हो गई थी। बुधई गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि अरंडा गांव के कुछ लोगों ने जानबूझकर ह्यूम पाइप बंद किया जिससे पानी का बहाव रुक गया। इस बीच एसएच 68 बुधई मोड़ से हरीगांव होते हुए सहरसा रोड तक मरम्मती कार्य भी कराया गया है। तनाव की सूचना पर अंचलाधिकारी संजय कुमार और थानाध्यक्ष आकाश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों गांव के किसानों से बातचीत कर सहमति बनाते हुए बंद ह्यूम पाइप को खुलवाया। वहीं अरंडा गांव के किसानों का कहना है कि अब पानी की निकासी होने से उनकी रबी फसल डू...