गंगापार, अप्रैल 27 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। संदिग्ध हालात में घर से पांच सौ मीटर दूरी पर शारदा सहायक नहर के किनारे पेड़ के नीचे युवक का शव मिला। उसका मोबाइल और चप्पल गायब था। घर पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मलखानपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर कर जाम हटवाया फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मऊआइमा के गढचम्पा निवासी 22 वर्षीय अजय कुमार पुत्र विजय कुमार भक्ति जागरण आर्केस्ट्रा में काम करता था। वह मानधाता प्रतापगढ़ से रविवार को घर आया। अजय कुमार के मोबाइल पर फोन आया। वह बात करते हुए कहीं चला गया। देर शाम देवगलपुर के मोहित कुमार ने बताया कि शारदा सहायक नहर की पटरी के निकट अजय कुमार जामुन के पेड़ के नीचे बेहोश पड़ा हुआ है। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अजय कुमार का मोबाइल और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.