गंगापार, जनवरी 6 -- काफी प्रयास के बाद मिर्जापुर जनपद के सिंचाई अधिकारियों ने उपरौध राजबहा में पानी छोड़ा, लेकिन नहर की साफ सफाई न होने से बदौआ माइनर से संबंधित बदौआ सहित तमाम गांवों तक नहर का पानी न पहुँच पाने से किसान परेशान हैं। मांडा दक्षिणी पहाड़ी भूभाग के बदौआ गाँव निवासी किसान बिंदू प्रसाद सिंह, विनोद कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह, राजाराम सिंह, संतोष कुमार सिंह, बैजनाथ सिंह, पिंटू शुक्ल आदि तमाम किसानों ने बताया कि मझिगवां माइनर से पत्थर न हटने और बदौआ माइनर की साफ सफाई न होने से बदौआ, मझिगवां सहित गांवों तक उपरौध राजबहा से संबंधित बदौआ व मझिगवां माइनर से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से बदौआ व मझिगवां माइनर की सफाई ठीक से न होने से तमाम गांवों के किसानों को सिंचाई या गेहूं के पलेवा के लिए इन माइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.