बलरामपुर, दिसम्बर 17 -- गैसड़ी, संवाददाता।क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन मानी जाने वाली चित्तौड़गढ़ जलाशय से निकली राजडेरवा नहर की सफाई पूरी हो जाने के बावजूद उसमें अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे गैसड़ी के साथ आसपास के सैकड़ों गांवों के किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। नहर में पानी न आने से रबी की फसलों की सिंचाई पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा अशोक जायसवाल ने बताया कि नहर की सफाई के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों से कई बार जलाशय से पानी छोड़े जाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि समय रहते यदि नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि सिंचाई के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.