कुशीनगर, मई 20 -- बरवा रतनपुर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर खास निवासी 43 वर्षीय उदयभान यादव की मंगलवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।तीन दिन पहले उदयभान यादव गांव के बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव स्थित नहर की पुलिया पर बैठकर इधर-उधर होने के दौरान वह अचानक पुलिया के नीचे गिर पड़े, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनका लगातार इलाज कराते रहे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। मंगलवार की देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। उदयभान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- टूटी पुलिया से बढ़ी परेशानी, वार्डवासियों ने चौथी बार लगायी गुहार यह भी पढ़ें- किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...