बिजनौर, जून 11 -- चांदपुर तहसील क्षेत्र में गुलदार की लगातार बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बास्टा मार्ग स्थित हैजरपुर नहर की पुलिया पर गुलदार के दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भय व्याप्त है। वहीं नईपुरा नहर के पास बाइक से घर लौट रहे एक मजदूर पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। चांदपुर के बास्टा मार्ग पर स्थित हैजरपुर नहर की पुलिया पर गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि गुलदार काफी देर तक पुलिया पर बैठा रहा। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों के लोगों में दहशत फैल गई है。 यह भी पढ़ें- नहर की पुलिया पर दिखा गुलद...