कुशीनगर, मार्च 26 -- कुशीनगर। अथरहां के जगत चौराहा से हरपुर मुड़िला होकर मथौली बाजार होते हुये कप्तानगंज जाने के लिये लगभग चार किलोमीटर नरायनपुर राजवाहा की पटरी जगह जगह टूट कर गढ्ढे में तब्दील हो गई है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। लगभग चार किलोमीटर लंबी इस पिच सड़क से दर्जनों गांव के लोगों का मथौली बाजार व कप्तानगंज आना जाना रहता है, जिन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के दिन यह सड़क की हालत और भी बत्तर हो जाता है, लोग इस सड़क से जाना नहीं चाहते हैं।क्षेत्र के‌ ग्राम प्रधान उग्रसेन चौहान, मृत्युंजय, जमुना सागर सिंह, विजय कुशवाहा, राजकुमार चौहान, कृष्ण प्रताप राव, सेवालाल यादव आदि ने कहा है कि वर्षों पूर्व बनी नरायनपुर राजवाहा की पटरी अथरहां गांव के जगत चौराहा से हरपुर मुड़िला से लगभग चार किलोमीटर पिच सड़क दो साल पहले ही उंखड़ ...