अमरोहा, अप्रैल 20 -- मंडी धनौरा। नहर किनारे पटरी पर लगे वन विभाग के पेड़ों में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शनिवार की रात थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर के पास उस समय हलचल मच गई, जब रामगंगा पोषक नहर के किनारे वन विभाग के पेड़ों में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने राम गंगा पोषक नहर की पालट (किनारे) पर आग लगा दी, जो धीरे-धीरे फैलकर आसपास के पेड़ों तक पहुंच गई। आग की लपटें और धुआं देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। यह भी पढ़ें- विनय बागीचा वन में लगी आग, कई पेड़-पौधे जलकर राख कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इसमें पेड़ों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिसने देखते ही देखते यहां आस पास लगे पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचन...