बिजनौर, अप्रैल 7 -- नहटौर। ग्राम मुकर्रमपुर के पास नहर किनारे गुलदार का शावक मृत मिला। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार देर शाम ग्राम मुकर्रमपुर से मंडौरा विप जाने वाले नहर के रास्ते पर गुलदार के शावक का शव मिलने की वन विभाग को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि मृत गुलदार मादा शावक है। उसकी अनुमानित उम्र तीन से चार माह है। मौत के कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी। बता दें कि रविवार दोपहर ग्राम मुकर्रमपुर निवासी इंद्रपाल सिंह के खेत में वन विभाग द्वारा 15 मार्च को गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। रविवार को पिंजरे में गुलदार फंसा हुआ दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.