लखीमपुरखीरी, फरवरी 15 -- अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने नहर किनारे बैठे एक युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली नहर में जाकर पलट गया। पुलिस मौके के पहुंचकर हालात संभाले और चालक सहित ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मितौली क्षेत्र की मढिया बाजार पुलिस चौकी के बेहड़ा चौराहे के पास नहर किनारे रामापुर निवासी 45 वर्षीय भीष्म बैठा हुआ था। इसी दौरान वह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर ट्राली उसे कुचलते हुए पास की नहर में जा कर पलट गया। हादसा होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। खबर फैलते ही मौके पर काफी लोग जमा हो गए। इसी बीच डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसएचओ महेश पाठक ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्ट...