आगरा, मई 15 -- ढोलना थाना क्षेत्र में नगला बीच गांव के पास नहर की पटरी पर पेड़ पर लटके मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के भाई ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता ने सुबह घर से ई-रिक्शा लेकर जाने की बात कही। रात तक नहीं लौटने परिजन उसे तलाश कर रहे थे। गुरुवार की देर शाम को ढोलना क्षेत्र में नगला बीच गांव के समीप हजारा नहर की पटरी किनारे पेड पर एक युवक का शव लटका मिला था। घटना स्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक ई-रिक्शा खड़ा हुआ था। यह भी पढ़ें- ससुरालियों की पिटाई से आहत हो फांसी लगा दी जान पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शिनाख्त के अभाव में शव पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया था और सोशल नेटवर्किंग की मदद से मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए थे। इंस्पेक्टर ढोलना जगदीशचंद्...