रुडकी, मार्च 17 -- रुड़की। रुड़की क्षेत्र में लापता महिला का शव मंगलवार को मिलने से सनसनी फैल गई। बेलड़ा निवासी 23 वर्षीय शिवानी पत्नी सौरभ का शव अकबरपुर सादात गंग नहर के पास झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। शव की पहचान महिला के पिता ध्यान सिंह ने की। उन्होंने बताया कि शिवानी 7 मार्च की रात करीब 8:30 बजे सोलानी नदी पुल के पास गई थीं, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। इस मामले में पुलिस ने 8 मार्च को गुमशुदगी व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...