हरिद्वार, अप्रैल 6 -- वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसते हुए रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। एसएसपी नवनीत सिंह के सोमवार को रानीपुर कोतवाली में खुलासा करते हुए बताया कि पांच अप्रैल की रात को नहर पटरी स्थित श्मशान घाट के पास से चार संदिग्धों को पकड़ा था। तलाशी के दौरान तीन मोटरसाइकिलें मौके से बरामद हुईं, जबकि आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई अन्य बाइकें भी बरामद कर ली गईं।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे रानीपुर, सिडकुल और दिल्ली क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी कर सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे। बाद में इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.