चंदौली, मार्च 7 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के महुअर से मोलनापुर जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। लोगों को पानी में होकर आना जाना पड़ता है। नहर का पानी खेतों से ओवरफ्लो होकर मार्ग बहता है जिससे सड़क खराब हो रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि महुअरकला गांव से होते हुए मोलनापुर गांव को जोड़ने वाली सड़क कई गांवो को जोड़ती है। खेतों में पानी जाने के लिए सड़क किनारे नहर गयी है। नहर ओवरफ्लो होकर मार्ग पर पानी बह रहा है। गांव में प्रवेश करते ही घुटने भर पानी से होकर लोगों को जाना पड़ता है। ग्रामीणो ने सांसद और विधायक से कई बार गुहार लगाया लेकिन सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में प्रवेश करते ही लोगों को घुटने भर पानी मे होक...