मुरादाबाद, फरवरी 26 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव निर्मलपुर में नहर विभाग के नाले को पाटकर की गई कथित कब्जेदारी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। नाले की भूमि पर खड़ी गेहूं व लाही की कच्ची फसल को राजस्व विभाग की टीम ने कटवाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया और नाले को दोबारा खुलवाया। शिकायतकर्ता वेदप्रकाश सिंह ने डीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया था कि अर्जुन सिंह पुत्र स्व. मुरारी सिंह ने नहर विभाग के नाले और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। डीएम के निर्देश पर कानूनगो सर्वेश सिंह और लेखपाल बुसरा की टीम ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई। टीम ने नाले की जमीन पर खड़ी गेहूं और लाही की फसल कटवाते हुए नाले को दोबारा चालू कराया। बताया गया कि अर्जुन सिंह और वेदप्रकाश सिंह के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले अर्जुन सिंह ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.