मिर्जापुर, जनवरी 4 -- जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रायपुर सर्रोंई गाँव में शुक्रवार की रात माण्डा माइनर का तटबंध टूट जाने से सैकड़ों बीघा रबी की फसलों की पौध पानी में डूब जाने से नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई। वहीं माइनर का पानी रिहायशी बस्ती में पहुंच गया। इससे मकान चौतरफा माइनर के पानी से घिर गए हैं। वहीं कई लोगों के घरों में पानी भरने से अफरा-तफरी मच गई। कार्यदाई संस्था बेलन बरौंधा नहर प्रखण्ड के अवर अभियंता हरि मोहन ने बताया कि टूटे हुए तटबंध के मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। हलिया क्षेत्र के बेलन बरौंधा डैम से निकली माण्डा माइनर के टेल पर बसे छानबे ब्लाक के रायपुर सर्रोंई गाँव में पुलिया के पास नहर का तटबंध टूट गया। इससे नहर का पानी आसपास के गेहूं, चना, मटर, सरसों और अरहर के खेतों में भर गया। यहीं नहीं नहर का पानी सर्रोइ ...