शाहजहांपुर, दिसम्बर 18 -- नहर कटने से फील़नगर गांव में सौ बीघा से अधिक गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। कई घरों में पानी भर गया। फसलों को नुकसान से गरीब किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण नहर कटने के लिए नहर विभाग के लापरवाह कर्मियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। गांव फील़नगर के राजस्व रकबे से गुजरने वाली शारदा नहर पटरी कमजोर होने से रात में किसी समय कट गयी। नहर पटरी और गांव के बीच स्थित सौ बीघा से अधिक रकबे में खड़ी फसलों गेहूं, सरसों और वरसीम जलमग्न हो गई। प्रमोद यादव और राजपाल यादव आदि के मकानों में भी पानी भर गया। वीरेंद्र यादव, मुन्ना, इरशाद अहमद, रजी अहमद, राजपाल, रवि कश्यप आदि किसानों समेत मंदिर की कृषि भूमि की फसलें बर्बाद हो गईं। खेतों में पशुओं के चारे की वरसीम भी डूब जाने से किसानों के सामने पशुओं के चारे का संकट पैदा हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.