उरई, फरवरी 23 -- एट। नहर कोठी टिकरिया मवई धुरट रोड पर नहर ओवरफ्लो होने से 50 एकड़ खेतों में पानी भर गया। इससे फसलों में काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने सर्वे कर नुकसान की भरपाई की मांग की है। क्षेत्र के टिकरिया मवई रोड के पास नहर के ओवर फ्लो होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। एट निवासी किसान मनीष की टिकरिया मौजे में नजर किनारे जमीन है जिसमें सरसों लाही और चना की फसल बोई गई है जिसमें पानी भर चुका है वहीं किसान कन्हैयालाल निवासी धुरट ने तीन एकड़ में गेहूं की ववाई की थी। उनके पूरे खेत में घुटनों तक पानी भरा है। इसी प्रकार किसान चिरंजीवी जिनकी लगभग ढाई एकड़ पकी हुई गेहूं की फसल में घुटनों तक पानी है जिससे काफी नुकसान हो गया है वहीं किसान सियाराम की एकड़ में फसल में पानी भर चुका है वहीं कहीं ऐसे किसान हैं जिनके खेत नहर के कि...