जौनपुर, जून 25 -- बदलापुर। क्षेत्र से होकर निकलने वाली भीमपुर और रामगंज रजवाहा नहर में धूल उड़ रही है। पानी न छोड़े जाने से किसानों में निराशा हैं। धान की नर्सरी सूख रही है। साथ ही रोपाई का काम भी बाधित है। जिससे कृषक नाराज हैं। नहर के किनारे वाले गांवों दुधौड़ा, बहरीपुर, रतासी, चंदापुर, कमालपुर, गिरधरपुर, छंगापुर सहित दर्जनों गांवों के किसान नहर में पानी छोड़े जाने की लगातार मांग विभागीय अधिकारियों से कर रहे हैं। नहर पूरी तरह झाड़ झंखाड़ से पटी है। राजेंद्र यादव, सिंटू दुबे, श्रीपति गौतम, मनोज, मोनू यादव, सुरेंद्रनाथ दुबे, राम भारत यादव, मनोज सिंह का कहना है कि पानी के अभाव में धान की रोपाई पर संकट मंडराता दिख रहा है। यह भी पढ़ें- नहरें सूखीं, नलकूप बंद कैसे करेंगे खरीफ की तैयारी? अफसर बेसुध बैठ हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...