नहरों में पानी न आने से धान के बेहन को लगा ग्रहण
गंगापार, जून 30 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले एक महीने से उपरौध राजबहा के सौ किमी पहाड़ी गांवों के नहरों में पानी न आने से किसानों द्वारा लगाये गये धान की खेती पर उपरौध क्षेत्र में ग्रहण लगा हुआ है। मांडा उपरौध क्षेत्र के तमाम गांवों में रबी के बाद खरीफ की फसल भी सिंचाई के अभाव में तबाह होने के कगार पर है। 22 मई के बाद से नहरों में पानी न आने से धूल उड़ रही है।सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि 22 मई को रोस्टर के अनुसार ज्यादातर नहरों में पानी छोड़ा गया था। दूसरी ओर किसानों का कहना है कि मझिगवां माइनर से जुड़े तमाम गांवों में मई माह में भी पानी नहीं पहुंच पाया था। नहर में पानी छोड़े जाने पर नहरों के हेड पर बसे गांवों के खेतों की सिंचाई तो हो जाती है, लेकिन टेल पर बसे गांवों तक नहर का पानी पहुंचने के पहले ही पानी बंद हो जाता है। बदौआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.