चंदौली, जून 21 -- सकलडीहा। सकलडीहा राजवाहा में 19 जून के बाद भी पानी नहीं छोड़े जाने के कारण किसान परेशान हैं। पानी के अभाव में धान की नर्सरी नहीं लग पा रही है, जिससे किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।किसानों का आरोप है कि पानी की कमी के कारण उनकी पूर्व में लगाई गई मूंग की फसल सूख रही है। आमतौर पर रजवाहा में 1 जून से पानी छोड़ा जाता था। लेकिन इस बार देरी से सैकड़ों एकड़ खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- नहरों में पानी न आने से पीली पड़ रही धान की बेहन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...