नहरों में पानी नहीं, सूखे की आहट से किसान परेशान
रायबरेली, अगस्त 2 -- लालगंज। क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसान सूखे की आहट को लेकर चिंतित हैं। धान की बेरन तैयार करने के बाद किसानों ने किसी तरह समरसेविल से पानी लेकर खेतों की सिंचाई कर धान की रोपाई तो करा दी, लेकिन अब नहरों में पानी नहीं आने से उनकी चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश नहीं हुई तो महंगाई के दौर में समरसेविल से बार-बार सिंचाई कराना मुश्किल होगा। इससे धान की फसल पर संकट खड़ा हो सकता है। किसान बच्चन मिश्रा ने बताया कि समरसेविल से पानी लेकर धान की रोपाई कर दी गई है, लेकिन फसल तभी अच्छी तरह फलीभूत होगी, जब नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहेगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सावन में भी खेतों में उड़ रही धूल, अकाल की आशंका से सहमे किसान किसानों ने नहरों में जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.