सिद्धार्थ, दिसम्बर 16 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ क्षेत्र के बानगंगा नदी बैराज से निकली मुख्य नहर के अलावा कई माइनर नहरों में पानी न होने से किसान अपने खेतों में गेहूं फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। नीबी, लेदवा, महथा, गजहड़ा, कोइरीडीह, परिगवा, मेहनोली, संतोरा, लुचुइया, रमवापुर नानकार, नारायणपुर, धेंसा, चिल्हिया आदि गांव के किसान नहर के सहारे अब तक पानी की इंतजार में बैठे हुए हैं। पानी के अभाव बैराज से निकली नहरे पूरी तरह सुखी पड़ी हुई हैं। सिंचाई विभाग द्वारा कुछ दिन पहले ही नहरों की साफसफाई कराई गई है लेकिन बानगंगा मुख्य नहर से निकली गज़हड़ा माइनर के लेदवा गावं के निकट नहर पटरी काफी क्षतिग्रस्त हालत में है। बांध पटरी पर गहरा गड्ढा काफी दूरी तक है। ग्रामीणों व किसानों का कहना है कि सफ़ाई के नाम पर मनमानी की जा रही है। क्षतिग्रस...