चंदौली, जनवरी 2 -- चकिया। गेहूं की फसल के साथ ही दलहनी और तिलहनी फसलों की सिंचाई को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (अ) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया। किसान नेता वीरेंद्र पाल ने अवगत कराया कि किसानों की सिंचाई की समस्या को देखते हुए चंद्रप्रभा बांध से 200 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जाए, जिससे नहरों का संचालन सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा लेफ्ट कर्मनाशा माइनर में भी जल्द पानी छोड़ जाए, जिससे टेल तक के किसानों की निर्वाध रूप से सिंचाई की जा सके। इसमें वरुण दुबे, देशराज सिंह पंचनाथ, विजयी रमेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.