चंदौली, जून 6 -- चंदौली, संवाददाता नहरों में पानी छोड़ने, घरौनी योजना का लाभ दिलाने, रिंग रोड से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर शनिवार को सांसद वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में लगभग 25 जून के आसपास मानसून के आगमन की संभावना है। जबकि धान की नर्सरी (बेहन) डालने का समय प्रारंभ हो चुका है और किसान सिंचाई के अभाव में अपनी तैयारियां पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

नहरों की सफाई और जल उपलब्धता उन्होंने नहरों की सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर तत्काल पानी छोड़ने की मांग की। साथ ही वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए जंगली एवं घरेलू पशुओं के लिए तालाबो...