गंगापार, जुलाई 15 -- भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) के बैनर तले क्षेत्र के किसानों ने कमला पंप कैनाल पंप नहर भोड़ी में बुधवार को जल सत्याग्रह किया। किसानों ने आरोप लगाया है कि धान की रोपाई का समय आ गया है किंतु नहर द्वारा पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके कारण किसानों की रोपाई नहीं हो पा रही है। किसानों की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष ऋषि पांडेय ने बताया कि यदि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कई बार इस संबंध में अवगत कराया गया है किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण धान की रोपाई पूरी तरह प्रभावित है।शीघ्र ही नहरों को पूरी क्षमता से नहीं चलाता है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...