नहरों में पानी की जगह उड़ रही है धूल, किसान परेशान
जौनपुर, जून 4 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र से होकर निकलने वाली भीमपुर और रामगंज रजवाहा नहर में पानी की जगह धूल उड़ रही है। पानी नहीं छोड़े जाने से किसान परेशान हैं। किसान धान की नर्सरी डालने के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं। उधर रामगंज रजवाहा में विगत छह माह से पानी नहीं छोड़ा गया है। जिसको लेकर किसान आक्रोशित हैं। नहर के किनारे वाले गांवों दुधौड़ा, बहरीपुर, रतासी, चंदापुर, कमालपुर, गिरधरपुर, छंगापुर सहित दर्जनभर गांवों के किसान विभागीय अधिकारियों से नहर में पानी छोड़े जाने की लगातार मांग कर रहे हैं। नहर पूरी तरह झाड़ झंखाड़ से पटी पड़ी है। यह भी पढ़ें- नहर में पानी नहीं आने से पिछड़ रही धान की नर्सरी एक दशक पहले स्थिति यह थी कि इसी नहर में लोग स्नान भी कर लेते थे। इसी नहर के भरोसे किसान शाक सब्जी की खेती के साथ साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.