नई दिल्ली, जून 17 -- करौली जिले के पांचना बांध का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में सुर्खियों में आ गया है। राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर पांचना बांध से नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की है। इतना ही नहीं, उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो उन्हें लोगों की मांग पर "मजबूरन कुछ कदम" उठाने पड़ सकते हैं।धरने पर बैठे ग्रामीण, मंत्री बोले- लोग लगातार कर रहे हस्तक्षेप की मांग डॉ. किरोड़ी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि सवाईमाधोपुर जिले के खंडीप गांव में पांचना बांध के कमांड एरिया में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर धरना जारी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसान और ग्रामीण लगातार उनसे हस्तक्षेप करने की मांग कर रह...