बांदा, अप्रैल 26 -- नरैनी। भीषण गर्मी में बेजुबानों की राहत के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। सिचाई विभाग एक मई से केन नहरों में बांधों से पानी छोड़ेगा, जो दो सप्ताह तक चलेगा। इससे तालाब व पोखरे भी भरे जाएंगे। गंगऊ और रनगवा बांधो में दो हफ्ते तक नहर चलाने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है। अप्रैल माह के शुरुआती दिनों में ही भीषण गर्मी के कारण जिले के अधिकतर तालाब और पोखरे सूखे पड़े हैं, जिससे अन्ना जानवर पानी के लिए भटक रहे हैं। साथ ही तमाम गांवो में पशुपालकों के सामने अपने पालतू जानवरों को पानी पिलाने की समस्या खड़ी हो गई हैं। यह भी पढ़ें- अमृत सरोवर व नहरें सूखे, पशु-पक्षियों और किसानों पर संकट जिले में पनगरा नहर कोठी से अतर्रा ब्रांच की नहर से बबेरू क्षेत्र तक और बांदा ब्रांच की नहर के माध्यम से पैलानी क्षेत्र के गांवों तक पानी पहुंचाया जाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.