बाराबंकी, जून 17 -- सैदनपुर। मेंथा तथा जायद की फसल की सिंचाई का समय चल रहा है, वही दरियाबाद प्रखंड की समांतर शारदा सहायक नहर में धूल उड़ रही है। जिससे किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में दिक्कतें आ रही हैं। किसानों ने अपने खेतों में मेंथा के पौधों की रोपाई करने के साथ ही साथ जायद की फसलों में मक्का, उरद, मूंग, लोबिया, खीरा, ककड़ी, लौकी, भिंडी, तरोई, मिर्च जैसी फसलों की बुवाई की थी। जिसकी सिंचाई का समय चल रहा है। लेकिन वही दरियाबाद प्रखंड की शारदा सहायक नहरों में धूल उड़ रही है। साधन संपन्न किसान तो अपने निजी सिंचाई साधन से सिंचाई करके फसलों को बचाने के प्रयास में जुटे हुए है,ं वहीं जो साधन संपन्न किसान नहीं हैं वे किराए पर पंपिंग सेट इंजन आदि ले जाकर के ढाई सौ रुपए प्रति घंटा की दर से सिंचाई करने को विवश हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- भूपौली ...