मुंगेर, अप्रैल 2 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। हवेली खड़गपुर झील से निकलने वाली समदा खैरा नहर के बीचो-बीच झाड़-पात की सफाई नियमित नहीं होने से जाने से यहां के किसान गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। गेंहू,सरसों और चना की पटवन करने में इस नहर पर आश्रित रहने वाले किसानों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि खड़गपुर के अधिकांश नहर पक्की हो जाने से यह समस्या सभी नहरों में नहीं है। खासकर तीन मुहाने से लेकर खैरा गांव तक जाने वाली नहर की स्थिति काफी खराब है। समय पर नहर की सफाई करने की मांग हर हमेशा किसन करते आ रहे हैं। हालांकि विभाग भी नहर की सफाई जरूरत पड़ने पर करते हैं पर पिछले कई माह से इस नहर की स्थिति सफाई नहीं होने के कारण बदहाल हो गई है।नहरों की साफ सफाई न होने से रबी फसल के पटवन में किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई किसान न...