रामपुर, दिसम्बर 5 -- भाकियू भानु के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में इकट्ठा हुए और तीन सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में सिंचाई विभाग द्वारा नहरों और नालों की सफाइयों के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिकंदर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता डीएम से मिले और यह मांग की जनपद में 32 नालों की सफाई दिखाकर पैसे निकाल लिए गए हैं। अबकी बार काम मनरेगा से ना करा कर जेसीबी से नहरों की सफाई कराई गई है, जबकि सूखी नहरों की सफाई मजदूरों से होनी चाहिए थी। जिससे गरीब मजदूरों को काम मिल सके। उन्होंने कहा कि नहर विभाग शासन विरुद्ध कार्य कर रहा है, जिन नालों की सफाई दर्शाई गई है अधिकतर कागजों में ही है। इस मौके पर तपन कुमार, नाजिम, फरजंद अली, आबिद अली, हरताल सिंह, बब्बू जाकिर अली, महेंद्र सिंह, विकास बैरागी, महेंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.