हरदोई, दिसम्बर 15 -- हरदोई। सिंचाई विभाग की नहरों में शाहजहांपुर से पानी छोड़ दिया गया है। दो दिन में हरदोई सीमा में पानी आएगा। मुख्य ब्रांच से जुड़ी नहरों, रजबहों और माइनरों में पानी पहुंचने लगेगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि इस साल उन्नाव और लखनऊ की डिमांड अभी शून्य बताई गई है। वहां 20 के बाद पानी छोड़ने को कहा गया है। हरदोई में गन्ना समेत अन्य फसलों को पानी की जरूरी है। सभी छह खंडों की 207 माइनरों और रजबहों में पानी पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। उन्होंने सभी एसडीओ, जेई, सींचपाल को निर्देशित किया है कि सभी नहरों की जमीनी स्थिति को भौतिक रूप से देखलें। कहीं कटिंग न होने दें। यही ट्रैक्टर के निकलने या अन्य कारणों से पटरी कटी या क्षतिग्रस्त है तो उसे पहले से ठीक करा लें। ताकि खेतों पर जलभराव न हो। किसी किसान को नु...