फरीदाबाद, जून 6 -- पलवल,केशव भारद्वाज। गर्मी के इस मौसम में नदी, नहरों और तालाबों में नहाने के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए पलवल पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले नदी, नहरों और संवेदनशील घाटों पर विशेष गश्त बढ़ाएं। यदि कोई भी बच्चा या युवा असुरक्षित स्थानों पर नहाता पाया जाए तो तुरंत काउंसलिंग कर उन्हें हटाएं। वहीं अभिभावकों से भी बच्चों पर नजर रखने की अपील की है। यह भी पढ़ें- हिमाचल जाने वाले पर्यटकों को एडवाइजरी; ना करें यह काम, अनदेखी पर कानूनी कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...