गंगापार, जून 28 -- विकास खंड जसरा की मुख्य नहर और उनकी माइनर पूरी तरह से सूखी पड़ी हैं। पानी न आने से धान की नर्सरी में दरारें पड़ रही हैं और रोपाई का काम ठप है।

किसानों की परेशानी पडुवा प्रतापपुर गांव से निकलने वाली कमला पंप कैनाल से संबंधित सभी माइनर सूखी पड़ी है। जिससे धान की खेती पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। धान की नर्सरी अब मुरझाने लगी है। बारा क्षेत्र के दर्जनों किसानों की सैकड़ो बीघा धान की खेती पानी न मिल पाने के कारण ठप पड़ गई है। किसान पूरी तरह से परेशान है। बसंती माइनर, तातारगंज माइनर, हरदी माइनर, टिकरी तालुका कंजासा माइनर, छिड़िया माइनर, चितौरी माइनर सहित अन्य माइनर पूरी तरह से सूखी पड़ी हैं। किसानों ने बताया की अगर रोपाई न हुई तो पैदावार आधी रह जाएगी। वहीं नहर में पानी न आने से तालाब भी सूख गए हैं। जबकि विभागीय अधिकारी कह...