बहराइच, जून 9 -- तेजवापुर, संवाददाता। इमामगंज शाखा की सरयू नहर खंड प्रथम में पानी न आने से क्षेत्र के किसानों के सामने गंभीर सिंचाई संकट खड़ा हो गया है। रमपुरवा, दहाव, गनियापुर, चंदापुर, खैरा और चक नहर में पानी न होने के कारण संबंधित नहरें व माइनरे भी सूखी पड़ी हैं। इससे धान की बुआई और गन्ने की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसान शिवनंदन, रामसुमझ, राकेश, दिनेश और महेश ने बताया कि नहरों में समय से पानी न छोड़े जाने के कारण उन्हें महंगे डीजल और बिजली खर्च कर पंपिंग सेट के माध्यम से खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- गंगनहर में पर्याप्त पानी न मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता इससे खेती की लागत बढ़ रही है और आर्थिक बोझ भी बढ़ता जा रहा है। धान की रोपाई का समय होने के बावजूद खेतों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों का ...