औरैया, मार्च 26 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे की निचली गंग नहर पर बने करीब 172 वर्ष पुराने जर्जर पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण को लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार सुबह से ही क्षतिग्रस्त पुल के पूर्वी हिस्से में मशीनों के जरिए साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। ज्ञात हो कि तीन वर्ष पूर्व जिला प्रशासन ने इस पुराने पुल को क्षतिग्रस्त घोषित कर दिया था। इसके बाद सुरक्षा के दृष्टिगत यहां हाई गेज लगाकर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। पुल की खराब स्थिति के चलते क्षेत्रीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और नए पुल के निर्माण की मांग लगातार उठ रही थी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अगस्त 2023 में नए पुल के निर्माण के लिए प्रस्ताव शास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.