बिजनौर, मार्च 27 -- नहटौर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खतापुर एवं मुस्सेपुर में आयोजित ग्राम चौपालों में विधायक ओम कुमार ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों के बारे में जानकारी दी।विधायक ओमकुमार का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। शुक्रवार को नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ओम कुमार ने केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित का योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों का कुशल-क्षेम जाना।ग्राम चौपाल के माध्यम से विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो। ग्...