बिजनौर, मई 9 -- बिजनौर। थाना नहटौर क्षेत्र के ग्राम फुलसंदा गंगदास में शनिवार सुबह कपड़ा बनाने की एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा कपड़ा बनाने का कच्चा माल, तैयार सामान और कई मशीनें जलकर खाक हो गईं। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार ग्राम फुलसंदा गंगदास निवासी इमरान (62) पुत्र इमदाद हुसैन की गांव में कपड़ा बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे फैक्ट्री से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और दो फायर ब्रिगेड की मौके पर...