योगेन्द्र सागर, जुलाई 16 -- गाजियाबाद के संजयनगर सेक्टर-23 स्थित पिंक बूथ पर फरियाद लेकर पहुंचे युवक की मौत के मामले की प्रारंभिक जांच में 2 महिला पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके अलावा संजयनगर सेक्टर-23 हल्का और पिंकबूथ प्रभारी की लापरवाही भी प्रतीत हुई है, जिसकी जांच अभी चल रही है। बता दें कि 12 जुलाई को संजयनगर सेक्टर-23 स्थित पिंक बूथ पर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे राजकुमार की शीशे के गेट पर हाथ पटकने के दौरान कांच लगने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई थी।पुलिस की लापरवाही पर हुए थे प्रदर्शन घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस आयुक्त ने जांच एसीपी महिला अपराध एवं ट्रैफिक को सौंपी थी। जांच अधिकारी ने अब तक पिंक बूथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के ब...