रायबरेली, मार्च 12 -- परशदेपुर,संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र में बीते दो दिनों में ताबड़तोड़ हुई लूट व चोरी की घटनाओं से दहशत फैल गई। वहीं इससे पहले भी कई चोरी व लूट की घटनाएं घटित हुई है, लेकिन उनका अभी तक खुलासा नहीं किया गया। इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त है और पुलिस के प्रति नाराजगी भी है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। थाना क्षेत्र के पूरे राई गांव में दो दिन पहले बाइक सवार लुटेरों ने बाइक सवार होमगार्ड की पत्नी से तमंचे के बल पर लाखों रुपए की लूट की घटना को देकर भाग गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस सिर्फ लुटेरों को पकड़ने के नाम पर लकीर पीटती रह गई। वहीं इसके साथ ही क्षेत्र के सुजवारिया गांव में चोरों ने बड़ी चोरी कर इलाके में सनसनी फैला दी। पीड़िता मंजू देवी प...