उरई, मार्च 1 -- जालौन। रवि पुष्य नक्षत्र के मौके पर उरई मार्ग में स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमानजी मंदिर सामूहिक 108 सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में मंदिर में भक्त पहुंचे और सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया। 108 सुन्दरकांड पाठ के समापन के बाद सामूहिक श्रीहनुमानजी की आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। सुन्दकांड का पाठ करने वालों में पुजारी कमलेश महाराज, लवकुश राजावत, कृष्ण पाल सिंह सेंगर, लोकेंद्र चौबे, संजीव पचौरी, गंगाराम गुप्ता, रामकरण भदौरिया, कमलेश चौरसिया पूनम, वर्षा, मनोज, प्रमोद, ब्रजेश, राकेश, अनुराग आदि भक्तों ने सहयोग किया। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...