कौशाम्बी, फरवरी 2 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सराय अकील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन अधीक्षक डॉ. ललित सिंह के नेतृत्व में तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार की देखरेख में किया गया। शिविर आई 25 महिलाओं ने स्वेच्छा से नसबंदी कराया। नसबंदी शिविर के दौरान सभी नसबंदी ऑपरेशन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तेज प्रताप द्वारा सफलतापूर्वक किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऑपरेशन के बाद महिलाओं की उचित देखभाल और आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रतिभा गुप्ता भी शिविर में मौजूद रहीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत ऐसे शिविरों का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण के साथ-साथ महिलाओं के ...