प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से मासिक मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. राकेश शर्मा ने किया। बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष मंडल के सभी जिलों में संस्थागत प्रसव में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं पिछले साल के सापेक्ष महिला व पुरुष नसबंदी में प्रयागराज व फतेहपुर में कमी, प्रतापगढ़ व कौशाम्बी में वृद्धि दर्ज की गयी। एनएसडी कार्यक्रम के तहत 15 अप्रैल तक फतेहपुर में 59.18, कौशाम्बी में 84.68, प्रतापगढ़ में 73.14 और प्रयागराज में 71.43 फीसदी लोगों के हाइपरटेंशन की जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...